फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri:  ट्रक का तिरपाल हटा रहे ट्रांसपोर्टर की करंट से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 12 May 2025 12:58 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

ट्रक का तिरपाल हटा रहे ट्रांसपोर्टर की 11 हजार केवीए लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। ट्रांसपोर्टर की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। 
 
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के किशनी रोड स्थित गांव लेखराजपुर पर बालू  के ट्रक पर तिरपाल उतारने चढ़े कुसमरा निवासी ट्रांसपोर्टर जितेंद्र यादव पुत्र जगदीश सिंह को 11 हजार की विद्युत लाइन ने अपनी चपेट में ले लिया।  जितेंद्र को बचाने की कोशिश करने वाले मौके पर मौजूद लेबर को भी जोर का विद्युत करेंट लग गया। इस दौरान जितेंद्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टर जितेंद्र यादव मूल रूप से किशनी ब्लॉक क्षेत्र के गांव नरथरा के रहने वाले थे। बताया गया है कि सोमवार सुबह वे ट्रक से तिरपाल हटा रहे थे। इस दौरान उन्होंने ऊपर से गुजर रही 11 हजार केवीए की लाइन की ओर ध्यान नहीं दिया। करंट लगने से उनकी मौत हो गई। ट्रांसपोर्टर की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें