फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक-पिकअप की भिड़ंत में चार छात्र घायल

Mon, 11 Apr 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एक ट्रक ने पिकअप वाहन में टक्कर मार दी। इस हादसे में चार स्कूली बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान घटना को अंजाम देकर भागने का प्रयास कर रहे ट्रक चालक को ईशन नदी पुल के पास लोगों ने दबोच लिया। उसके साथ मारपीट करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। घायलों को भर्ती कराया। 
विज्ञापन


नगर के सेंट थॉमस स्कूल में पढ़ने वाले चार छात्र रजत, कृष्णा, आध्या और शुभम छुट्टी होने के बाद पिकअप से घर लौट रहे थे। तभी राधारमन रोड के समीप भोगांव की तरफ जा रहे ट्रक संख्या एचआर टी 3476 से भिड़ंत हो गई, इससे पिकअप पलट गई। इसमें सवार चार छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। 
स्थानीय लोगों ने बच्चों को पिकअप से बाहर निकाला। वहीं कुछ लोग भाग रहे ट्रक के पीछे लग गए। लोगों ने ट्रक चालक को ईशन नदी के समीप पकड़ लिया। इसके बाद चालक को उतारकर उसके साथ मारपीट की। कुछ लोगों के समझाने बुझाने के बाद लोगों ने ट्रक चालक को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ट्रक को कब्जा में लेकर थाने ले आई। घायल बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें