फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

..तो एक करोड़ से अधिक का कैश लुटता

Tue, 05 Apr 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आगरा से कैश लेकर आ रही गाड़ी यदि लेट नहीं होती तो सोमवार को केनरा बैंक से लूटी गई रकम एक करोड़ रुपये से अधिक होती। बदमाशों को बैंक कर्मियों की गतिविधियों की पूरी जानकारी थी। वे बैंक में लूट करने के बाद गाड़ी के आने का इंतजार कर रहे थे। लूट का मैसेज व्हाट्सएप पर वायरल होने के चलते उनकी पूरी योजना विफल हो गई और उन्हें मात्र 20 लाख रुपये लेकर ही भागना पड़ा। पुलिस अब इन बिंदुओं को ध्यान में रख बैंक कर्मियों से भी कड़ी पूछताछ कर रही है। वहीं बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


बता दें कि सोमवार को दोपहर दो बजे केनरा बैंक में आठ बदमाशों ने लगभग 20 लाख रुपये की लूट की थी। इसके बाद भी बदमाश बैंक में ही रुके थे। जांच में पता चला कि बैंक में दो बजे तक आगरा से एक करोड़ रुपये कैश आना था। संभवत: बदमाश पूरे स्टाफ और ग्राहकों को बंधक बनाने के बाद कैश का ही इंतजार कर रहे थेे। उनका इरादा उस कैश को भी लूटने के बाद भागने का था। हालांकि उनके मंसूबों पर व्हाट्सएप पर वायरल हुए मैसेज ने पानी फेर दिया। उसके बाद पहले दो मीडियाकर्मी पहुंचे तो बदमाशों को पता चल गया कि वारदात की खबर बाहर जा चुकी है। इसके बाद वे तत्काल बैंक से भाग गए और उसके कुछ देर बाद ही पुलिस पहुंच गई।
 पुलिस अधिकारियों को पूछताछ में बैंक मैनेजर अनुज कौशल ने बताया कि सोमवार को आगरा करेंसी चेस्ट से एक करोड़ रुपये मैनपुरी ब्रांच के लिए चला था। अनुमान लगाया जा रहा है कि बदमाशों को कैश ला रही गाड़ी की लोकेशन तक की जानकारी थी। यही कारण है कि बदमाशों के वारदात करने और कैश लेकर गाड़ी बैंक पहुंचने के समय में मात्र 35-40 मिनट का ही अंतर था। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वारदात का तरीका और बदमाशों के पास मौजूद बैंक की गोपनीय जानकारी के चलते आशंका है कि बैंक का ही कोई कर्मचारी बदमाशों से मिला हुआ था। इसके चलते पुलिस ने मंगलवार को भी बैंक कर्मियों से पूछताछ की। 
एएसपी दिगंबर कुशवाह का कहना है कि बैंक के बाहर फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। वारदात के हर बिंदु पर गौर किया जा रहा है। शीघ्र ही बदमाश गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें