फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: निमोनिया से पीड़ित मासूम सहित तीन मरीजों ने तोड़ा दम

Sun, 08 Mar 2026 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 5 जिला अस्पताल में भर्ती मरीज। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। मौसम में हो रहे बदलाव के कारण जिले में निमोनिया, बुखार और अस्थमा के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। निमोनिया से पीड़ित एक माह के मासूम बालक की जान चली गई। सांस लेने में दिक्कत होने के कारण दो वृद्ध महिलाओं ने दम तोड़ दिया। रविवार को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में अलग-अलग बीमारियों के 54 मरीज भर्ती हुए। इनमें अधिकांश मरीज मौसमी बीमारियों से पीड़ित थे।
विज्ञापन

मोहल्ला किला बजरिया निवासी अजीत कुमार का एक माह का पुत्र बाबू पिछले कुछ दिनों से निमोनिया से पीड़ित था। रविवार की सुबह अचानक हालत बिगड़ी तो उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां जांच के बाद डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। भोगांव क्षेत्र के गांव छतुरी बरी निवासी राजरानी देवी (70) पिछले कुछ दिनों से अस्थमा से पीड़ित थीं। परिजन उनका निजी डाक्टर से उपचार करा रहे थे। रविवार की सुबह उन्हें सांस लेनेे में दिक्कत हुई। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। बिछवां क्षेत्र के गांव सुल्तानगंज निवासी शकुंतला देवी (70) की अस्थमा की दिक्कत बढ़ने पर मौत हो गई। सीएमएस डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि तीनों ही मरीजों को अस्पताल में मृत अवस्था में ही लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें