फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: सांस और हार्ट की दिक्कत से परेशान तीन मरीजों की मौत, हालत बिगड़ने पर पांच किए गए रेफर

Mon, 20 Nov 2023 04:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में सांस और हार्ट की दिक्कत से परेशान तीन मरीजों की मौत हो गई। वहीं हालत बिगड़ने पर पांच मरीजों को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है। 
विज्ञापन
जिला अस्पताल, मैनपुरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मौसम में परिवर्तन के साथ ही जिले में सांस और हार्ट के मरीजों की दिक्कतें बढ़ने लगी हैं। सोमवार को अलग-अलग क्षेत्रों में सांस लेने की दिक्कत और हार्ट की समस्या से पीड़ित तीन मरीजों की मौत हो गई। पांच मरीजों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया।

विज्ञापन


बेवर थाना क्षेत्र के गांव छपरा निवासी 54 वर्षीय राम सिंह को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर परिजन रविवार को उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घेषित कर दिया।

यह भी पढ़ेंः- Agra: ताजमहल निहारने पहुंचे 35 हजार पर्यटक, मुफ्त में मिला प्रवेश; मुख्य गुंबद में लेना पड़ा टिकट
विज्ञापन


भोगांव थाना क्षेत्र के गांव नरायणपुर निवासी 70 वर्षीय हुकुमपाल सिंह को रविवार की रात अचानक तेज सीने में दर्द हुआ। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन के अनुसार उन्हें हार्ट अटैक पड़ा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- बटेश्वर पशु मेला: घोड़ी करिश्मा की खूबसूरती पर लट्टू हुए पारखी, खुराक बनी चर्चा का विषय; कीमत उड़ा देगी होश

थाना कोतवाली क्षेत्र में मदारगेट निवासी 55 वर्षीय दीपक कुमार को भी सोमवार की सुबह हार्ट अटैक पड़ा। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें