फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा: मैनपुरी में सॉल्वर गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार, पास कराने का ठेका लेकर 800 किमी से आए थे

Sun, 18 Feb 2024 05:18 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान मैनपुरी में सॉल्वर गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार किए गए। परीक्षा पास कराने का ठेका लेकर 800 किमी दूरी तय करके आए थे। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में पुलिस भर्ती परीक्षा में रविवार को दूसरे दिन परीक्षा देने आए तीन सॉल्वर एएसपी ने एलाऊ और बिछवां क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिए। इससे पूर्व शनिवार देर शाम रेलवे स्टेशन से भी एक सॉल्वर को गिरफ्तार किया गया था। वह आगरा निवासी एक युवक की परीक्षा देने के लिए जा रहा था। पुलिस पूछताछ कर अन्य सॉल्वर और गैंग के बारे में जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन


शनिवार को पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान दो सॉल्वर को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पकड़े गए सॉल्वर अजय कुमार निवासी अंजता फ्लैट थाना भूतनाथ पटना बिहार ने अपने एक अन्य साथी का नाम भी बताया था। देर शाम एएसपी राहुल मिठास ने रेलवे स्टेशन से सॉल्वर विक्रमजीत निवासी एरई पेनीपुर थाना दनियावा पटना बिहार बताया। 

Trending Videos

फरार अंकित की पुलिस कर रही तलाश 

उसने बताया कि वह अंकित कुमार निवासी आगरा के स्थान पर रविवार को आरडी गर्ल्स इंटर कॉलेज यमुना विहार मनोहरपुर कमला नगर के स्थान पर परीक्षा देने जा रहा था। उसे नहीं पता था कि पुलिस ने उसके साथी अजय को पकड़ लिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद अब अंकित की भी तलाश शुरू कर दी है।

चेकिंग के दौरान पकड़ा गया

वहीं रविवार को पहली पाली में एलाऊ क्षेत्र के चौधरी मोहब्बत सिंह इंटर कॉलेज टिकसुरी में परीक्षा दे रहे सॉल्वर को चेकिंग के दौरान पकड़ा गया। थाने लाकर जब एएसपी ने पूछताछ की सॉल्वर ने अपना नाम धीरज सिंह निवासी गांव सिंकदरपुर थाना एका जनपद फिरोजाबाद बताया। उसने बताया कि वह पंकज कुमार निवासी नगला बीच किरथुआ थाना करहल के स्थान पर परीक्षा देने के लिए आया था। पंकज पुलिस को देखकर परीक्षा केंद्र के बाहर से भाग गया।

बिहार से आया था पेपर देने 

वहीं थाना बिछवां क्षेत्र से लाल बाबू निवासी मधुवनी बिहार को पकड़ा गया। पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह अंजनी स्थित आरसीएल कॉलेज में शहर के राहुल चंद्र के स्थान पर पुलिस भर्ती की परीक्षा देने के लिए आया था। रविवार को दूसरी पाली की परीक्षा में चेकिंग के दौरान सॉल्वर आनंद कुमार निवासी खेमरीचक, शिवनगर रामकृष्ण नगर पटना बिहार को एएसपी ने पकड़ा। 
विज्ञापन

आरोपियों के कब्जे से कार बरामद

वह आशीष कुमार निवासी तालिबपुर, तिलियानी करहल के स्थान पर परीक्षा देने आया था। पकड़े गए सॉल्वर गैंग के सदस्यों से पुलिस कड़ाई से पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है। पुलिस को पकड़े गए फिरोजाबाद निवासी सॉल्वर के पास एक कार भी बरामद हुई है।

एएसपी ने राहुल मिठास ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा में चेकिंग के दौरान तीन सॉल्वर गिरफ्तार किए गए हैं। वहीं एक सॉल्वर को स्टेशन से उसके साथी की सूचना पर गिरफ्तार किया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें