पीड़ित ने पुलिस में शिकायती पत्र देते हुए कहा कि छोटे भाई के खिलाफ कार्रवाई की जाए। वह आए दिन शराब पीकर गाली-गलाैज करता है। अगर ऐसा नहीं होता है तो किसी दिन बड़ी घटना हो सकती है।
मैनपुरी के थाना कुर्रा क्षेत्र नगला कुआं निवासी एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि भाई शराब पीकर आए दिन गाली गलौज करता है। भाई थाने का हिस्ट्रीशीटर रहा है और एक बार उनको गोली भी मार चुका है। वह अपने बच्चों को रोक कर रखते हैं। अगर कार्रवाई नहीं की गई तो किसी दिन बड़ी घटना हो सकती है। तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
कुर्रा क्षेत्र के गांव नगला कुआं निवासी रामदीन ने थाने में तहरीर दी। पुलिस को बताया कि छोटा भाई आए दिन शाम को शराब पीकर आता है और फिर उन्हें गालियां देता है। समझाने पर भी वह किसी की नहीं मानता। वह पूर्व में थाने का हिस्ट्रीशीटर रह चुका है।
वर्ष 1994 में उन पर तमंचा से गोली चला दी थी। गोली उनकी जांघ में लगी थी। इस मामले में परिवार के लोगों के कहने पर कोई केस भी दर्ज नहीं कराया था। अब उनके बच्चे बडे़ हो गए हैं। भाई आए दिन गाली गलौज करते हुए उन्हें अपमानित करता है। पुलिस छोटे भाई के खिलाफ कार्रवाई करें, नहीं तो किसी दिन बड़ी घटना हो सकती है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।