फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: युवक ने ढढ़ौस के पुल से नदी में लगाई छलांग, मौके पर पहुंची पुलिस; तलाश जारी

Tue, 21 Jan 2025 02:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संंवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

युवक द्वारा उठाए गए इस कदम से परिजनों में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर आ गई। एसडीआरएफ की टीम ने युवक की नदी में तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के कुसमरा कस्बे के गांव जवापुर के रहने वाले युवक ने ढढ़ौस के पुल से नदी में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही परजिन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। नदी में छलांग लगाने वाले युवक की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम जुटी हुई है।
विज्ञापन


ग्राम जवापुर निवासी भूपेंद्र उर्फ डबलू शाक्य ने मंगलवार सुबह ढढ़ौस के पुल से नदी में छलांग लगा दी। लोगों ने जब ये दृश्य देखा तो उसे बचाने के लिए दौड़े, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। युवक द्वारा उठाए गए इस कदम से परिजनों में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर आ गई। एसडीआरएफ की टीम ने युवक की नदी में तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक द्वारा ये कदम क्यों उठाया गया, इस बारे में अभी जानकारी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस परिवार के लोगों से जानकारी जुटा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें