फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बाइक पर आने वाले शोहदे छात्राओं को कर रहे परेशान

Mon, 05 Jan 2026 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन तमाम अभियान चला रहा है, मगर, शहर में हकीकत जुदा है। कोचिंग सेंटरों के बाहर शोहदों का एक गैंग छात्राओं को परेशान कर रहा है। सोमवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में स्टेशन रोड के पास कई कोचिंग सेंटर संचालित हो रहे हैं, जिसमें छात्र-छात्राएं शिक्षण कार्य के लिए आते हैं। इन सबके बीच कुछ शोहदे भी हैं जो पढ़ाई के अलावा सिर्फ रंगबाजी में व्यस्त रहते हैं। बाइक सवार शोहदों का एक गुट इन दिनों कोचिंग छूटने के दौरान बाइकों पर सवार होकर तेज रफ्तार से गुजरता है, शोहदे छात्राओं पर फब्तियां कसते हैं। जिसके चलते छात्राएं खुद को असहम महसूस करती हैं। शोहदों को शायद किसी का खौफ नहीं है, तभी तो वीडियो बनाकर अपना वायरल करते हैं।
सोमवार को सोशल मीडिया पर बाइक सवार शोहदों के इस गैंग का वीडियो वायरल हुआ है, हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी विनय चौहान ने सोमवार को डीएम और मुख्यमंत्री को एक्स पर पोस्ट किया है, कोतवाली क्षेत्र में बेखौफ बाइकों पर घूम कर छात्राओं पर फब्तियां करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। वायरल हो रहे वीडियो के संबंध में पुलिस भी जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें