फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: फिरोजाबाद को हराकर फाइनल में पहुंची कन्नौज की टीम

Mon, 05 Jan 2026 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 22 कन्नौज के अनमोल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान करते पंकज चौहान। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
मैनपुरी। मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में शहर के क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर महाराजा तेजसिंह ऑल यूपी क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मैच में कन्नौज की टीम ने फिरोजाबाद को सात विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई है।
विज्ञापन

फिरोजाबाद के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 147 रन बनाए। लकी ने 61, साहिल मिश्रा और आदर्श ने 19-19 रन बनाए। कन्नौज के त्रिभुवन दीक्षित और नवनीत ने तीन-तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कन्नौज की टीम ने 15.5 ओवर में तीन विकेट पर 149 रन बनाकर मैच जीत लिया। अनमोल ने 69, विकास ने 30 और त्रिभुवन ने नाबाद 27 रन बनाए। फिरोजाबाद के हिमांशू और निखिल ने एक-एक विकेट लिए।
इससे पहले डॉ़ सीपी पांडेय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। कन्नौज के अनमोल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पंकज चौहान ने प्रदान किया। मैच में अंपायरिंग शिशिर मल्होत्रा और विशाल वर्मा ने, स्कोरिंग शिवम् शुक्ला ने, कमेंट्री सुनील शुक्ला और नीरज यादव ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें