खाटू श्याम बाबा की तृतीय भजन संध्या का आयोजन रविवार की रात हुआ। बाहर से आए गायकों ने बाबा के एक से बढ़कर एक भजन सुनाकर उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्ति के रस में डुबाए रखा। इस दौरान छप्पनभोग भी लगा।
श्री बाबा श्याम मित्र मंडल द्वारा आयोजित बाबा खाटू श्याम की तृतीय भजन संध्या में रविवार की रात श्रद्धालु भजनों पर झूमते रहे। सबसे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा खाटू श्याम के सजे 15 फीट ऊंचे दरबार का पूजन और दीप प्रज्ज्वलन के साथ बाबा को छप्पन भोग लगाकर किया गया। इसके बाद दिल्ली से आए गायक पवन माहेश्वरी ने गणेश वंदना कर किया। उन्होंने बालाजी के भजन सिंदूर चढ़ाने से सब काम होता है, हनुमानजी को खुश करना आसान होता है सुना उपस्थिति लोगों को भक्तिरस में डुबा दिया। उसके बाद सूरजगढ़ से आए संजय सैन ने समां बांधते हुए श्याम को सिंगार मन भायो, इनको मुखड़ो प्यारो प्यारो और मेरे शीश के दानी का सारे जग में डंका बाजे यह बारे न्यारे हैं भजन प्रस्तुत कर लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। फिर लोगों की मांग पर संजय ने रंगीन गुब्बारों से मंडप सजाया है मिश्री मावे का केक मंगाया है, हम सब बोलेंगे हैप्पी बर्थडे टू यू गाकर सभी को नचाया। अर्धरात्रि के बाद जयपुर से आए मुकेश बागड़ा ने सुबह शाम आठो याम यही काम किए जा खुश होंगे हनुमान राम नाम लिए जा पर जमकर तालियां बजवाईं। उदयपुर की केमिता राठौर ने तेरे हर दुख में सुख में यही काम आएगा रिश्ता तू बना ले श्याम से आराम पाएगा पर पंडाल में मौजूद सभी को नचाया। सुबह बाबा की रसोई में बना और छप्पन भोग के प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
इस मौके पर राजेश कुमार सल्लू, सुबोध कुमार पाठक, ग्रीश चंद्र दीक्षित, घनश्याम, राजीव सैनी, धर्मेंद्र चौहान, दिगेंद्र मिश्रा, पंकज अग्निहोत्री, अंकुर मिश्रा, नरेश चंद्र, शिवोतार, अमोल जौहरी, राजीव आदि बाबा के भक्त मौजूद थे।