फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: व्यवस्था के आगे दम तोड़ रही बुजुर्गों की पेंशन योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। आवेदन और बैंकिंग समस्या से अनजान बुजुर्ग पेंशन के लिए ब्लॉक, बैंक शाखा और विकास भवन तक की दौड़ लगा रहे हैं। फिर भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। बुजुर्गों का कहना है कि विभाग के चक्कर लगाते-लगाते उनकी पेंशन की उम्मीद दम तोड़ चुकी है। आईजीआरएस पर शिकायत के बाद भी उन्हें राहत नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

बुजुर्गों को बुढ़ापे पर किसी के आगे हाथ न फैलाना पड़े, इसलिए व़ृद्धावस्था पेंशन की सुविधा दी गई है। जिले में 95 हजार लोगों को वृद्धावस्था पेंशन का लाभ दिया जा रहा है। व्यवस्था के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया है। आवेदन की प्रक्रिया ऐसी है कि बुजुर्ग आवेदन कर रहे हैं, लेकिन पेंशन शुरू नहीं हो पाई। उन्होंने पेंशन आवेदन व्यवस्था को सरल किए जाने और घर पर ही ग्राम पंचायत सचिव को भेजकर पेंशन व्यवस्था के आवेदन कराए जाने की मांग की है।
-
केस-1

कस्बा घिरोर निवासी मुन्नी देवी पत्नी स्व. राकेश शर्मा ने 2 मई 2025 को वृद्धावस्था पेंशन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। अब तक उनकी पेंशन स्वीकृत नहीं हुई। मुन्नी देवी 15 बार ब्लॉक, 5 बार विकास भवन के चक्कर लगाकर थक चुकी हैं। उनका कहना है कि घर के काम करें या पेंशन के लिए अफसरों के चक्कर काटें।
विज्ञापन

केस- 2
औंछा क्षेत्र के गांव सराय निवासी ज्ञान सिंह को 2023 तक व़ृद्धावस्था पेंशन का लाभ मिला। फरवरी 2023 में उनकी पेंशन बिना किसी कारण के रोक दी गई। ज्ञान सिंह ने बताया कि तीन साल में 11 बार पूछ चुके हैं कि पेंशन क्यों रोकी गई। कोई अधिकारी बताने को तैयार नहीं कि पेंशन क्यों रुकी। उन्होंने कहा कि शिकायतों का जल्द निपटारा हो और पेंशन शुरू की जाए।
वृद्धावस्था पेंशन का मानक

समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार बताते हैं कि वृद्धावस्था पेंशन के लिए मुख्य मानक 60 वर्ष या उससे अधिक आयु, गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) जीवन यापन करना और केंद्र व राज्य सरकार द्वारा निर्धारित आय सीमा के भीतर होना है। पेंशन की राशि प्रति माह बैंक खाते में मिलती है। आवेदक का कोई नियमित आय का स्रोत नहीं होना चाहिए। आवेदक को संबंधित राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।

-

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

आधार कार्ड, बैंक पासबुक, बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए, आय प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, और निवास प्रमाण पत्र आदि आवश्यक हैं। आवेदन ऑनलाइन समाज कल्याण विभाग की वेबसाइट या ऑफलाइन ब्लाक व तहसील पर जाकर किया जा सकता है।
-
वर्जन
एनपीसीआई के माध्यम से पेंशन की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में आती है। मेरे पास जितनी शिकायतें आती हैं उनका निस्तारण समय से कराते हैं। मेरे पास पेंशन का कोई प्रकरण लंबित नहीं है।
विज्ञापन

अशोक कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी मैनपुरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें