मैनपुरी। त्योहार पर बाजार में जाम न लगे, होली की खरीदारी करने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस बात का भी सभी व्यापारियों को ध्यान रखना होगा। मंगलवार को यह बातें सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक के दौरान कहीं।
सीओ सिटी ने कहा कि अतिक्रमण से जनता परेशान होती है, वहीं व्यापार भी प्रभावित होता है। अधिक भीड़, सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण के चलते लगने वाले जाम की स्थिति बनती है। जिस वजह से ग्राहक को दुकान तक आने में परेशानी होती है। व्यापारी प्रयास करें कि उनके कारण जाम व अतिक्रमण की समस्या न होने पाए। व्यापारियों ने भी अधिकारी के समक्ष अपनी परेशानियां बताईं, जिस पर सीओ सिटी ने कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिलाया है।