फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी और तेज धूप ने जीना किया मुहाल

Wed, 04 May 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
गर्मी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 प्रतिदिन बढ़ रही गर्मी से लोग परेशान हैं। तेज धूप और गर्मी ने जीना मुहाल कर दिया है। सुबह आठ बजे से ही सूर्य देवता ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि मंगलवार को जहां दिनभर आसमान पर बादल छाने से कुछ राहत मिली थी तो लोगाें ने सोचा था कि बुधवार को भी गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं बुधवार को तो सुबह से निकली तेज धूप ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। तेज धूप और गर्मी से लोग परेशान दिखाई दिए। दोपहर बाद सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आया। वहीं जो लोग दिखे भी वह अंगौछे या दुपट्टे से मुंह ढककर नजर आए। वहीं जिला अस्पताल में भी गर्मी के चलते संक्रामक रोगों से पीड़ित रोगियों की संख्या बढ़ रही है। 

गर्मी के चलते छात्रा की बिगड़ी तबियत
गर्मी का प्रकोप जारी है। बुधवार को तेज गर्मी के चलते गंगा सहाय कन्या इंटर कालेज की छात्रा नुसरत परवीन की हालत बिगड़ गई। इससे कालेज स्टाफ परेशान हो गया। हालत बिगड़ती देख शिक्षिका ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार गर्मी के चलते छात्रा की तबियत खराब हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें