फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो झोलाछाप के क्लीनिक सील, एक को नोटिस

Wed, 04 May 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
क्लीनिक सील - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सीएमओ के निर्देश पर चार सदस्यीय टीम ने बुुधवार को जिले में झोलाछाप की दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने अवैध रूप से चल रहे दो क्लीनिक सील कर दिए और एक को नोटिस थमाया। मंगलवार को एक महिला की झोलाछाप के इंजेक्शन लगाने से मौत हो गई थी। इसके बाद ही स्वास्थ्य विभाग जागा और बुधवार को अभियान शुरू किया। 
विज्ञापन


झोलाछाप के खिलाफ हर बार अभियान चलाकर विभाग खानापूरी करता आया है। मंगलवार एक और महिला झोलाछाप के इलाज का शिकार हो गई। इस पर विभाग ने कार्रवाई की।  टीम सबसे पहले थाना एलाऊ क्षेत्र में कुसमरा मार्ग के समीप पंचपुर में डा. अवधेश सिंह के क्लीनिक पर पहुंची। डा. अवधेश क्लीनिक का लाइसेंस दिखा सके और न ही उनका सीएमओ ऑफिस में रजिस्ट्रेशन था। इस पर उनकी दुकान सील कर दी गई। इसके बाद टीम थाना एलाऊ के ग्राम विरतिया में क्लीनिक चला रहा झोलाछाप पंकज कुमार के यहां पहुंची। यह भी क्लीनिक अवैध रूप से चल रहा था। पंकज के पास लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन नहीं मिला। इस पर उनकी दुकान सील कर दी गई। वहीं कटरा समान में डा. आलोक के क्लीनिक का सीएमओ ऑफिस में रजिस्ट्रेशन न होने के चलते नोटिस दिया। टीम ने नोडल अधिकारी डा. वीरेंद्र सिंह, लैब टेक्नीशियन अजीत यादव, लिपिक आलोक सिंह, अजीत सक्सेना शामिल रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें