मोहल्ला पठानान स्थित झाड़ी वाले मियां की दरगाह पर प्रतिवर्ष की भांति लगने वाले उर्स का गुरुवार की रात शुभारंभ हुआ। उर्स के दौरान मशहूर कव्वालों ने कव्वाली प्रस्तुत की। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
उर्स का शुभारंभ बसपा नेता महाराज सिंह शाक्य ने फीता काटकर किया। तत्पश्चात उर्स में झांसी के कव्वाल अनवार अहमद चिश्ती ने कव्वाली पेश की। झांसी के अकील असर साबरी ने ‘तू मेरे मोहम्मद का खुदा है, जर्रे को चट्टान बना दे या अल्ला’ कव्वाली पेश की। इस्माइल साबरी अलीगढ़ ने सुनाया- ‘तेरी रहमतों का दरिया सरकार चल रहा है, कहीं मय बरस रही है कही जाम चल रहा है।’ कव्वाल रफीक अहमद, सिकंद्राबाद मैशर साबरी, रफीक लईक, मुन्ना मेहरमान फर्रुखाबाद ने भी कलाम पेशकर उर्स में समां बांध दिया।
इस मौके पर उर्स कमेटी के सदर राशिद हुसैन तेजा, अशद खां, जीमल खां, तफफजुल खां, असलम अंसारी, छुट्टन अंसारी जीतू चिक, डाक्टर इसरार खां, डाक्टर यासीन खां, इलियास अंसारी, रामकुमार, शकिर हुसैन, अनीश राइन, चमन खां आदि लोग उपस्थित रहे। संचालन असद खां ने किया।