फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलराज ने जैथरा की सभा को मोबाइल से संबोधित किया

Fri, 03 Feb 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
कलराज ने जैथरा की सभा को मोबाइल से संबोधित किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हेलीकाप्टर में पर्याप्त फ्यूल न होने के कारण केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र को एक घंटे से ज्यादा तक हैलीपैड पर ही रुकना पड़ा। इसके बाद पुलिस लाइन से आए दो ड्रम फ्यूल को भरने के बाद वे हेलीकाप्टर से लखनऊ के लिए रवाना हो गए। एटा के जैथरा में चल रही पार्टी की सभा को उन्होंने हेलीकाप्टर में बैठकर मोबाइल से ही संबोधित किया।
विज्ञापन


भाजपा नेता टूंडला से हेलीकाप्टर से सभा स्थल के नजदीक उतरे। यहां उन्होंने तीन बजे सभा को संबोधित करना शुरू किया। सभा समाप्त होने के बाद जैसे ही जाने को हुए तो पायलट ने बताया कि हेलीकाप्टर में फ्यूल कम है। तत्काल पुलिस लाइन से दो ड्रम एटीएफ सभा स्थल पर भेजा गया। एक घंटे तक वे हेलीकाप्टर में ही बैठे रहे। कुसमरा से उन्हें एटा के जैथरा में सभा को संबोधित करने जाना था। समय अधिक हो जाने के कारण उन्होंने हेलीकाप्टर में बैठकर मोबाइल से ही जैथरा की सभा को संबोधित किया। पुलिस लाइन से दो ड्रम एटीएफ (हवाई जहाज का फ्यूल) आ गया। हालांकि यह भी कुसमरा से एटा और वहां से दिल्ली जाने के लिए काफी नहीं था। इस पर भाजपा नेता कुसमरा से सीधे लखनऊ चले गए। इस दौरान कलराज मिश्र 3:35 मिनट से लेकर 4:45 मिनट तक कुसमरा के रामलीला ग्राउंड में बने हेलीपैड पर खड़े हेलीकाप्टर में ही बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें