इनकम टैक्स के छापे की अफवाह से हड़कंप
- फोटो : अमर उजाला
हजार और पांच सौ की करेंसी बंद होने के बाद एक बार फिर इनकम टैक्स के छापे की अफवाह पर जिले में हड़कंप मच गया। छापे की खबर से कई चिकित्सक और बडे़ व्यापारी गायब हो गए हैं।
जिले में काला धन है या नहीं इसके बारे में तो कुछ भी कहना मुश्किल होगा। मगर हजार और पांच सौ करेंसी बंद होने और उसके दो दिन बाद ही इनकम टैक्स के छापे की अफवाह से हड़कंप मच गया है। कई व्यापारियों ने तो प्रतिष्ठान में ताला डाल दिए हैं। कस्बा के कई बाजार में शटर गिए हुए हैं। शहर में भी कई चिकित्सक क्लीनिक से गायब हैं। वहां ताले लटके हैं।
नाम न छापने की शर्त पर एक क्लीनिक के बाहर खोखा रखे दुकानदार ने बताया कि बीते दो दिन से चिकित्सक क्लीनिक में कम आ रहे हैं। मरीज भी बिना दिखाए वापस लौट रहे हैं। वहीं शहर के कई बडे़ व्यापारी भी गायब हैं।
चिकित्सक के यहां ब्लैक मनी मिलने की चर्चा
मैनपुरी। चर्चा है कि शहर के एक नामचीन चिकित्सक के घर इनकम टैक्स विभाग की टीम ने छापेमारी में दो करोड़ की ब्लैक मनी बरामद की है। लेकिन इसकी कोई पुष्टि नहीं कर रहा है। चिकित्सक भी गायब हैं। वहीं, क्लीनिक भी बंद है और वहां स्टाफ के नाम पर सिर्फ एक व्यक्ति मौजूद है। जो कुछ भी बताने से इनकार कर रहा है।