फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आकर तीन युवकोें की मौत

Sun, 05 Jun 2016 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 कोतवाली क्षेत्र स्थित एफसीआई गोदाम के समीप एक ट्रक की चपेट में आकर एक बाइक पर सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक भी पलट गया। मौका देखकर ट्रक चालक भाग गया। सड़क हादसे में जान गंवाने वाले रिश्ते में चाचा भतीजे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे। 
विज्ञापन


थाना घिरोर क्षेत्र के गांव नगला भारा निवासी उमेशचंद्र यादव कुछ वर्ष पूर्व परिवार के साथ फरीदाबाद चले गए थे। उनके तीन पुत्र सूरज, पवन और आकाश फरीदाबाद में पढ़ाई कर रहे है। एक सप्ताह पूर्व छुटिटयां बिताने के लिए उमेश दोनों पुत्रों के साथ गांव नगला भारा आए थे। रविवार सुबह सूरज (20), पवन (18) चाचा किशन चंद्र (40) के साथ बाइक से मैनपुरी आ रहे थे। तीनों एक ही बाइक पर थे। बाइक जैसे ही सुबह 10.30 बजे मैनपुरी-करहल मार्ग के समीप एफसीआई गोदाम के सामने पहुंची। तभी करहल की ओर जा रहे ट्रक ने चपेट में ले लिया जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हेलेमेट नहीं पहने थे। सिर सड़क से टकराकर फट गए। हादसे के बाद बेकाबू ट्रक रेलिंग तोड़ता हुआ पलट गया। मौका देखकर चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। हादसे की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मृतकों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तलाशी के दौरान एक युवक की जेब में मिले मोबाइल से परिवारीजनों को सूचना दी गई। दोपहर बाद शव परिवारीजनों को सौंप दिया।वहीं हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत की सूचना से पूरे गांव में मातम पसर गया। इंस्पेक्टर कोतवाली का कहना है कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है।  

मृतक छात्र कर रहा था बीटेक
सड़क हादसे में मरने वाला युवक सूरज (20) बीटेक कर रहा था। भाई पवन (18) ने इस वर्ष 11वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। मृतकों का एक छोटा भाई आकाश (16) ने इसी वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा पास की है।   
विज्ञापन


मां बाप रो-रोकर बुरा हाल
अपने दो पुत्रों सूरज, पवन और भाई किशन चंद्र को खो चुके उमेश का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटों की मौत की खबर सुनकर मां बेहोश हो गई थी। होश आते ही वो दोनों बेटों का नाम लेकर फिर से बेहोश हो जाती थी। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें