फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी अंकपत्र से नौकरी कर रहे 11 शिक्षकों की सेवा समाप्त

Sun, 05 Jun 2016 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
11 पदों के लिए 27 जून को साक्षात्कार लिया जाएगा।
विज्ञापन
टीईटी के फर्जी अंकपत्र लगाकर बेसिक शिक्षा विभाग में नौकरी प्राप्त करने वाले 11 शिक्षकों को विभाग की ओर से सेवा समाप्ति का नोटिस जारी कर दिया गया है। साथ ही उनको दिए वेतन की रिकवरी की भी प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं फर्जी नियुक्ति के मामले की आंच तत्कालीन बीएसए तक पहुंच गई है।  
विज्ञापन


29 हजार भर्ती प्रक्रिया के तहत जिले में विज्ञान और गणित के 333 शिक्षकों की नियुक्ति हुई थी। वहीं इसमें कुछ दिन पहले पता चला था कि इसमें कई शिक्षकों ने टीईटी के फर्जी अंकपत्र लगाए हैं। यह मामला डीएम के पास पहुंचा। डीएम ने प्रभारी बीएसए और आरओ को जांच अधिकारी बनाकर जांच करने के आदेश जारी किए थे।  जांच में अभी तक 11 शिक्षकों के अंकपत्र फर्जी निकल चुके हैं। वहीं सूत्रों की माने तो तत्कालीन बीएसए हरिकेश यादव ने दलालों के जरिए उक्त नियुक्तियों में बड़ी रकम ली है। इसके चलते उनकी भी जांच हो सकती है। 

प्रभारी बीएसए भारती शाक्य ने बताया कि टीईटी के फर्जी अंकपत्र पत्र मिलने पर ब्लाक घिरोर के प्राथमिक विद्यालय अचलपुर पर कार्यरत शिक्षक देवेश शर्मा, प्राथमिक विद्यालय तालिवपुर में तैनात शिक्षिका पूनम यादव, ब्लाक बरनाहल के उच्च प्राथमिक विद्यालय बनिगवां पर कार्यरत कीर्ति शमा, लोंगपुर पर कार्यरत अभिषेक कुमार, कुरावली के उच्च प्राथमिक विद्यालय थोरवा पर लक्ष्मी सोलंकी, ईसई खास में कार्यरत रमेश चंद्र, बेबर के उच्च प्राथमिक विद्यालय जिलही के रवीश कुमार, सुल्तानगंज के उच्च प्राथमिक विद्यालय शास्त्रीनगर की राजकुमारी, उच्च प्राथमिक विद्यालय बिछवा पर कार्यरत अंजलि राय, किशनी विकास खंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय पहाड़पुर पर कार्यरत पुष्पेंद्र कुमार, उच्च प्राथमिक विद्यालय वसैत पर तैनात राजकुमार की सेवा समाप्त कर दी है। साथ ही इन्हें रिकवरी का नोटिस जारी किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें