फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: शादी का झांसा देकर नाबालिग को ले गया आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग को शादी का झांसा देकर आरोपी अपने साथ ले गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कुर्रा क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री 26 अक्तूबर को घर से बाहर गई थी। गांव के बाहर से बॉबी सिंह शादी करने का झांसा देकर बेटी को अपने साथ ले गया। जब इसकी जानकारी उन्हें हुई तो बेटी को हर संभव स्थान पर तलाश किया लेकिन कहीं भी पता नहीं लग सका। जब वह बॉबी के पिता विग्रभान सिंह और उसके जीजा गोविंद निवासी गांव घुटारा से संपर्क किया तो दोनों ने गाली-गलौज की। सीओ करहल अजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस जल्द ही किशोरी को सकुशल ढूंढ निकालेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें