फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दिवस को गंभीरता से लें अधिकारी

Tue, 03 May 2016 11:12 PM IST
ब्ययूराो अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
तहसील दिवस को गंभीरता से लें अधिकारी
विज्ञापन
तहसील दिवस पर डीएम ने मंडी परिसर स्थित तहसील घिरोर भवन में लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने मौके पर ही कई शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

तहसील दिवस में राम सनेही निवासी फैजपुर, पार्वती निवासी भानपुर, डालूपुर के 12 पट्टेदारों ने डीएम लोकेश एम से पट्टों की पैमाईश कराकर कब्जा दिलाने की मांग की। इस पर उन्होंने तत्काल पुलिस, राजस्व की टीम गठित कर मौके पर भेजी। साथ ही शाम तक निस्तारण कर आख्या उपलब्ध कराने को कहा।  उन्होंने कहा कि तहसील दिवस में भूमि संबंधी जो भी शिकायत मिलें उन्हें थाना दिवस के लिए हस्तांतरित कर समाधान दिवस पर निस्तारित कराया जाए। ग्राम सभा की सार्वजनिक भूमि, चकरोड, मरघट, कब्रिस्तान आदि की भूमि पर अवैध कब्जों की प्राथमिकी लेखपाल दर्ज कराएं। जिन सरकारी हैंडपंपों पर अनाधिकृत कब्जा कर सबमर्सिबल लगाए गए हैं उनमें ग्राम विकास अधिकारी, लेखपाल, जलनिगम के कर्मी दोषी के विरुद्ध रिपोर्ट कराएं।
डीएम ने मंडी परिषद घिरोर में शिकायत सुनने के बाद अधिकारियों से कहा कि तहसील दिवस की अहमियत को समझें। लेखपाल गंभीर होकर कार्य करें। तहसीलदार राजस्व संहिता में लेखपालों के दायित्वों को पढ़ें और उन्हें जानकारी दें। तहसील दिवस में 63 लोगों ने शिकायती पत्र दिए। इसमें से छह का मौके पर निस्तारण किया गया। सीडीओ डा. उज्ज्वल कुमार ने विकास से संबंधित शिकायतों को सुना और अधीनस्थों को कार्रवाई के निर्देश दिए। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा, सीएमओ डा. केके शर्मा, एसडीएम घिरोर महेश प्रकाश, सीओ कुरावली शमशेर सिंह, जिला विकास अधिकारी जेएन कुरील, परियोजना निदेशक विजय कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी विवेक बाजपेई, सहायक निदेशक मत्स्य बी लाल, अधिशासी अभियंता जलनिगम ओमवीर, तहसीलदार घिरोर सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें