फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन गांव में आग, लाखों का नुकसान

Thu, 21 Apr 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
आग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अलग अलग स्थानों पर गुरुवार को हुए अग्निकांड में लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। हालांकि ग्रामीणों और दमकल ने आग पर काबू पा लिया था। 
विज्ञापन

गुरुवार सुबह थाना एलाऊ क्षेत्र के ग्राम निवासी मिथलेश के घर में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। घर में लगी आग ने देखते ही देखते बरामदे में लगे छप्पर को अपनी चपेट में ले लिया। घर से धुआं उठता देख ग्रामीणों ने आग बुझाने के प्रयास किए। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू किया। आग से मिथलेश के पांच क्विंटल गेहूं, बिस्तर, कपड़ा समेत अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया। 
विज्ञापन


दूसरी घटना थाना कुर्रा क्षेत्र के नगला भंत में हुई। यहां जंफर में लगी आग में शिशुपाल की 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग लगने की सूचना दमकल को दी गई। मगर उसे पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने आग पर काबू कर लिया था। इसी बीच किसी ने पुलिस को दमकल पर पथराव की सूचना दे दी। जिस पर कई थानों की पुलिस गांव पहुंच गई। तीसरी घटना थाना दन्नाहार क्षेत्र के नगला आशा में हुई। गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे प्राथमिक विद्यालय के समीप ग्राम प्रधान खेतपाल और उनके भाई रामभजन यादव के दो कूपों में आग लग गई। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें