फोटो 35 नवीगंज में प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
- फोटो : कलक्ट्रेट में अधिकारी,कर्मचारियों को शपथ दिलाते एडीएम न्यायिक अरविंद पांडेय। स्रोत सूचना विभाग
बेवर। ग्राम पंचायत नवीगंज में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना के तहत हर घर जल का काम पूरा नहीं हो पा रहा है। टंकी का काम अधूरा है। नवीगंज में सड़कें खुदी पड़ी हैं। परेशान ग्रामीणों ने बुधवार को गांव में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि नवीगंज ग्राम पंचायत में तीन वर्षों से पानी की टंकी (वाटर टैंक) अधूरी पड़ी है। दो वर्ष पूर्व कंपनी के कर्मचारियों ने पाइपलाइन बिछाने के लिए गांव के खड़ंजे और सीसी मार्गों को जगह-जगह से खोद दिया था। सड़कें जर्जर होने से लोगों को परेशानी हो रही है। प्रदर्शन करने वालों में सुभाष कश्यप, राजन कुमार, जीतू कुमार, मुकेश सिंह, घनश्याम शाक्य, अश्वनी शाक्य मौजूद रहे।