फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों ने जुलूस निकालकर की नारेबाजी

Tue, 05 Jul 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कुरावली तहसील बनाए जाने के प्रस्ताव के विरोध में जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का विरोध लगातार जारी है। मंगलवार को कलक्ट्रेट के अधिवक्ता कार्य से विरत रहे। इस दौरान परिसर में जुलूस निकालकर नारेबाजी करते हुए कुरावली तहसील न बनाए जाने को लेकर नारेबाजी की। 
विज्ञापन


कुरावली को तहसील बनाए जाने की कोशिश चल रही है। इसके विरोध में उतरे अधिवक्ता किसी भी कीमत पर ऐसा न होने की बात कह रहे हैं। कलक्ट्रेट के अधिवक्ता विरोध में अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार का एलान कर चुके हैं। मंगलवार को परिसर में एकत्रित हुए अधिवक्ताओं ने जुलूस निकालकर कुरावली तहसील बनाने के प्रस्ताव का विरोध किया। नारेबाजी करते हुए प्रस्ताव को वापस लेने की मांग की। अधिवक्ताओं का कहना है कि मानकों के विपरीत कुरावली तहसील बनाए जाने को लेकर प्रस्ताव भेजा गया है। जिसे अधिवक्ता कभी भी स्वीकार नहीं करेंगे। जब तक प्रस्ताव वापस नहीं लिया जाता वो कार्य बहिष्कार कर अपना विरोध दर्ज कराते रहेंगे। विरोध करने वालों में नम्रता सिंह, संजय दुबे, दिनेश यादव, सौरभ पांडेय, आशीष सक्सेना,  सुधीर शाक्य, संजय त्रिवेदी आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें