फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तापमान पहुंचा 44 डिग्री सेल्सियस के पार

Sun, 14 May 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
गर्मी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तेज धूप और गर्मी ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया है। धूप निकलने पर पारा भी तेजी से बढ़ता है। वहीं रविवार को पारा भी 44 डिग्री पर पहुंच गया।
विज्ञापन

पिछले एक माह से अचानक बढ़ी गर्मी और उमस ने जीना दूभर कर दिया है। इसके चलते दिन और रात में गर्माहट का एहसास होता है। तेज धूप और बढ़ती गर्मी जनजीवन को व्याकुल कर रही है। गर्मी से बचने के लिए लोग अंगोछा बांधकर व काला चश्मा लगाकर निकल रहे हैं। रविवार को दिन का तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं यह रात में 28 डिग्री रहा जो सामान्य से क्रमश: तीन व सात डिग्री सेल्सियस अधिक है।
विज्ञापन

वहीं बढ़ती गर्मी के साथ ही बिजली कटौती भी खूब हो रही है। साथ ही मच्छरों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हुई है। गर्मी और तेज धूप के चलते उल्टी और दस्त के रोगियों की संख्या भी बढ़ी है। आए दिन अस्पताल में एक सैकड़ा से अधिक रोगी पेट दर्द, उल्टी दस्त के पहुंच रहे हैं। डाक्टर गर्मी से बचाव के उपाय बता रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें