फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य: बोले- हिटलरशाही के रास्ते पर चल रही सरकार, लोग महंगाई-बेरोजगारी से परेशान

Sun, 20 Aug 2023 05:39 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि सरकार हिटलरशाही के रास्ते पर चल रही है। दूसरी तरफ लोग महंगाई और बेरोजगारी से परेशान हैं। 
विज्ञापन
मैनपुरी पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य: बोले- हिटलरशाही के रास्ते पर चल रही सरकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रविवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्र्रीय महासचिव पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार हिटलरशाही के रास्ते पर चल रही है। केंद्र और प्रदेश सरकार बेरोजगारी, महंगाई के मुद्दों से हटकर काम कर रही है। जबकि, लोग महंगाई और बेरोजगारी से सबसे ज्यादा परेशान है। वह कार्यकर्ता सम्मेलन में फिरोजाबाद जा रहे थे। रास्ते में नौरमई के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों को महत्व देना चाहिए। जनता सर्वोपरि है। हमें जनता के मुद्दों को महत्व देना चाहिए। भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में हिटलरशाही तरीके से लोकतंत्र को कुचलकर शासन करना संभव नहीं है। सरकार जब रहती है तो सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग कर जनता को जुटाया जा सकता है। रैली में भीड़ से हार जीत का मानक तय नहीं किया जा सकता है।

यह भी पढ़ेंः- Agra: महिला के अंतिम संस्कार में आए थे रिश्तेदार, छज्जा पर खड़े थे, अचानक भरभराकर गिर गया; छह लोग गंभीर घायल
विज्ञापन


कहा कि भाजपा सरकार ने छोटे बच्चे की खाने पीने से लेकर किताब कापी पर जीएसटी लगा दिया है। जनता इस सरकार से परेशान हो चुकी है। भाजपा सरकार जनता के प्रति कोई जवाबदेही नहीं समझती बल्कि उद्योगपतियों के प्रति खुद को जवाब देह समझती है। सरकार केवल अपने उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाना चाहती है। जिस प्रकार ईस्ट इंडिया कंपनी देश का पैसा लूट कर इंग्लैंड भेजती थी, उसी प्रकार से भाजपा अपने उद्योगपति मित्रों को फायदा पहुंचाकर विदेश भेजने का काम कर रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- अंजलि हत्याकांड: बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी हत्या, पॉक्सो के तहत भी आरोप; तीन के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल

कहा कि युवा पहले से ही बेरोजगारी का शिकार हो चुका है। ऊपर से इतनी अधिक महगाई है। युवा भाजपा के चरित्र को समझ चुका है। अब भाजपा का कोई दांव चलने वाला नहीं है। आने वाले हर चुनाव में जनता भाजपा को जवाब देगी। श्रेयांश शाक्य, जितेंद्र कुशवाहा अनिल कुमार सोनू कुशवाहा सुधीर यादव, जयप्रकाश शाक्य, बलवीर सविता, राधामोहन बघेल मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें