फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: दबाने से कम नहीं होता है अपराध, खुल कर करें बात

Tue, 16 Dec 2025 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 2 ऑपरेशन जागृति कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को संबो​धित करते एसपी ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
कुरावली। दबाने और छिपाने से अपराध कम नहीं होता, उसे बढ़ावा मिलता है। किसी परेशानी पर अपने शिक्षक, अभिभावक को अवगत कराएं। आवश्यकता पड़ने पर 112 डायल कर आप तत्काल पुलिस की मदद पा सकते हैं। मंगलवार को यह बातें एसपी ग्रामीण राहुल मिठास ने कस्बा कुरावली स्थित एक इंटर कॉलेज में ऑपरेशन जागृति 5.0 के तहत कार्यक्रम में कहीं।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण ने कहा कि महिलाओं की समस्याओं के लिए थानों में मिशन शक्ति केंद्र, पिंक बूथ, महिला हेल्प लाइन की व्यवस्था है। हेल्पलाइन नंबर वूमेन पावर 1090, पुलिस आपातकालीन-112, एंबुलेंस सेवा-108, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, स्वास्थ सेवा-102, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आदि के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक थाना कुरावली ललित भाटी और स्कूल के शिक्षक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें