फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2017 में बनेगी सपा की ही सरकार: ब्रजेश

Sun, 04 Sep 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोप सोसाइटी ऑफ इंडिया के अधिवेशन के पहले दिन मौजूद विशेषज्ञ।
विज्ञापन
आगामी 2017 में चुनाव के लिए सपा कार्यकर्ता पूरे मन से तैयार रहें। सपा की पूर्ण बहुमत से अगली सरकार बनेगी। यह बातें रविवार को मंडी परिसर में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम में विधायक ब्रजेश कठेरिया ने कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सपा ने जितना काम कराया है उनका काम कोई सरकार नहीं करा पाई। सपा का बढ़ता जनाधार देखकर सभी दल सकते में हैं, अन्य पार्टियां अब दूसरे नंबर की लड़ाई की कोशिश कर रहीं हैं। बूथ स्तर का कार्यकर्ता सबसे महत्वपूर्ण कड़ी होता है। बूथ स्तर के कार्यकर्ता घर घर जाकर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दें। पूर्व एमएलसी नरेश उत्तम ने कहा पानी, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य का लाभ इस सरकार ने जनता को दिया है। ब्लाक प्रमुख मीरा देवी यादव, अनुजेश प्रताप सिंह यादव, आलोक शाक्य, राजू यादव, सुमन दिवाकर, संध्या कठेरिया, बिल्लू यादव, विपिनराज यादव, गिरीश कठेरिया, हरपाल सिंह, आशू दिवाकर, विकास यादव संकी, राजेश खटीक, नृप चौधरी, जैसीराम यादव, जगराम सिंह, डेनी यादव आदि मौजूद थे। संचालन नरेंद्र सिंह, बलराज यादव ने किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष खुमान सिंह वर्मा ने की। 
 
कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी
किशनी। बूथ सम्मेलन में एक जनप्रतिनिधि द्वारा टिकट की बात करते ही कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर नारेबाजी शुरू कर दी। उनका कहना था कि बूथ सम्मेलन में टिकट पर कमेंट करना सही नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें