फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम के गढ़ में सपा हुई दो फाड़

Wed, 21 Sep 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
इस्तीफे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी से एमएलसी अरविंद प्रताप यादव के निलंबन के विरोध में अब उनके समर्थकों ने पार्टी से इस्तीफा देना शुरू कर दिया है। इससे मुलायम सिंह के गढ़ में पार्टी में दो फाड़ हो गए हैं। करहल ब्लाक प्रमुख बिल्लू सिंह सहित तीन जिला पंचायत सदस्यों व क्षेत्र के तकरीबन 85 फीसदी प्रधानों और बीडीसी सदस्यों ने सामूहिक त्यागपत्र सपा आलाकमान को भेज दिया। उन्होंने अरविंद के निलंबन को सपा के लिए नुकसानदायक बताया। 
विज्ञापन

एमएलसी के समर्थकों की बैठक यहां करहल के ब्लाक परिसर में हुई। इसमें ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्यों सहित प्रधानों और क्षेत्र समिति सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने पार्टी से एमएलसी अरविंद प्रताप को छह वर्ष के लिए निलंबित करने की कार्रवाई को गलत बताया। उन्होंने एक स्वर से कहा कि जो भी आरोप एमएलसी यादव के खिलाफ लगाए हैं वे पूरी तरह निराधार हैं। ब्लाक प्रमुख बिल्लू सिंह सहित बैठक के समस्त प्रतिभागियों ने कहा कि हम लोग प्रतीक्षा में थे कि शायद पार्टी नेतृत्व को गलती का एहसास होकर सद्बुद्धि आ जाए लेकिन दुख की बात है कि अब तक हमारे नेता अरविंद प्रताप यादव का निलंबन वापस नहीं लिया गया है। इस कारण बाध्य होकर हम लोगों को भी पार्टी से सामूहिक रूप से त्याग पत्र देना पड़ रहा है। बैठक में ही सामूहिक त्यागपत्र पर सभी ने एक-एक करके अपने हस्ताक्षर किए और उसे सपा हाईकमान को भेज दिया। 

इन लोगों ने दिया त्यागपत्र
ब्लाक प्रमुख बिल्लू सिंह, जिला पंचायत सदस्य सोबरन सिंह यादव करहल, मीनाक्षी यादव बरनाहल व सुनीता यादव मैनपुरी ब्लाक। इसके अलावा 55 ग्राम प्रधान और 65 क्षेत्र समिति सदस्य भी शामिल हैं। प्रधानोें में रीता यादव ग्राम पंचायत अतीकुल्लापुर, उमेश यादव निनौली, गीता देवी यादव बूरामई, सरोजनी देवी, मदनपुर, अवधेश कुमार सौज अनीता देवी सहन, प्रदीप कुमार ऐमनपुर, संध्या चौहान पतारा, सुग्रीव कुमार यादव दोस्तपुर, हरिगोविंद यादव हरवाई, सुनीता कुमारी मनौना, मंजरश्री टिमरख, नरेश सिंह कुतुबपुरनसीरपुर ममता पांडेय मढ़ापुर, कृष्ण गोपाल लहटोई शाहजहांपुर, मीरा देवी कंझरा, विनीता यादव कुर्रा जरावन, चंद्रकली तरौलिया, संजीव यादव विरसिंहपुर, बृजनंदन सिंह यादव सिंहपुर, गुड्डू यादव नाकऊ, सुरेश शंकरपुर, राजेश यादव सहस, प्रताप सिंह अमामई, विजय कुमार ममसीरपुर, मिलाप सिंह यादव खेड़ा, जयसिंह भरोहा, रामनरेश ग्वारी, मुंजी देवी यादव धोबई, सोनी तखरऊ, अवधेश यादव अंडनी, अखिलेश यादव अल्लीपुर, रामवीर सिंह ओन्हा, सुरेंद्र सिंह चौहान टिकरई, रामप्रकाश यादव पशुपुर, जर्मन सिंह मोहब्बतपुर, सुनीता कुमारी डुडगांव, ताहर सिंह सिमरऊ, सिद्धनाथ पांडेय हरेर, श्यामकरन शाक्य पलिया, ओमप्रकाश ग्राम पंचायत देवकली, बादामश्री ओन्ख शामिल हैं। 
विज्ञापन

इसके अलावा समाजवादी युवजन सभा के ब्लाक अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह यादव, ब्लाक प्रभारी धनवेश यादव और किशनी सेक्टर प्रभारी तुलसी यादव प्रधान ने भी पार्टी से त्यागपत्र दे दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें