सपा की जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं ने सोमवार को भी साइकिल से देहात में सफर तय किया। वरिष्ठ नेताओं ने जोश भरा।
मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सदर विधायक राजकुमार यादव ने जगह-जगह हरी झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा को रवाना किया। यात्रा यदुवंशनगर, नगला महुअन, पातराहार, नगला भंत, घनश्यामपुर, नगला बाग, श्रृंगारपुर, नगला झम्मन, उम्मेपुर, जखौआ आदि ग्रामों में होकर गुजरी। भोगांव में आलोक कुमार शाक्य, पूर्व राज्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाई। डा. दीपसिंह पाल, राज्यमंत्री, अरविंद यादव, एमएलसी ने गनेशपुर से, जयसिंह कश्यप, जिला उपाध्यक्ष ने अघार से, सुखवीर यादव, जिला महासचिव, रीता गुप्ता, सदस्य राष्ट्रीय महिला आयोग ने सुरजनपुर से, कामता यादव ने भोगांव से, सुचेता शाक्य, जिला पंचायत सदस्य ने बवर से, ऋषि यादव, जिला पंचायत सदस्य ने तिसौली से, हेमेंद्र यादव, ब्लाक अध्यक्ष ने आलीपुर पट्टी से, राजेंद्र सिंह यादव, ब्लाक अध्यक्ष ने भैंसरौली से यात्रा को रवाना किया।
किशनी में इंजी. बृजेश कठेरिया, अवधेश यादव, एमएलसी, सुरेश यादव, ब्लाक प्रभारी, बिल्लू यादव, प्रमुख जागीर ने अजीतगंज से, प्रियरजंन ’आशु दिवाकर,’ मिथिलेश चौहान, ने पर्वतपुर से, जगराम यादव, गिरीश दिवाकर, जिला पंचायत सदस्य, मातादीन यादव, प्रशांत यादव, छात्रसभा जिलाध्यक्ष ने पंचमपुर से, रामनरेश यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख, शाहबुद्दीन, जिला उपाध्यक्ष, नरेंद्र सिंह, मैंबर साहब, जगदीश यादव, ब्लाक प्रभारी ने रामनगर, सठिगवां से, अरविंद यादव, एमएलसी, सोबरन सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य, विपिनराज यादव, जिला पंचायत सदस्य, दिनेश यादव, जिला पंचायत सदस्य ने मईखेड़ा से, संध्या कठेरिया, पूर्व विधायक, सुमन दिवाकर, सदस्य राज्य महिला आयोग, जैसीराम यादव, चेयरमैन ने चौराईपुर से, मीरा देवी, ब्लाक प्रमुख, किशनी, हरेंद्र यादव ने अलीपुर, केशोपुर से, नरेंद्र सिंह यादव, नरेंद्र सिंह शाक्य, सतीश राठौर, रामनरेश यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख द्वारा तखरऊ से, रागिनी यादव, जिला पंचायत सदस्य, मानिक यादव, सोबरन यादव, जिला पंचायत सदस्य ने किशनपुर से यात्रा को रवाना किया।
करहल में सोबरन यादव विधायक, कल्लू यादव, प्रधान, आफाक नियाजी, विदेश यादव, ब्लाक अध्यक्ष ने नगला कंचन से, अरविंद्र प्रताप यादव, एमएलसी, बिल्लू यादव ब्लाक प्रमुख, लेकफेड निदेशक ब्रजकुमार यादव ने दादूपुर से, मानिक चंद्र यादव, पूर्व विधायक, मीनाक्षी यादव, जिला पंचायत सदस्य, संजीव कुमार, चेयरमैन ने पृथ्वीपुर से, अनिल यादव, पूर्व विधायक, विजय सिंह ने सहस से, सुभाष यादव, पूर्व मंत्री, रामकुमार, डीसीबी अध्यक्ष, आरएस यादव ने कैलाशपुर से, सीमा दिवाकर, जिपंस. ने सैयदपुर केहरी से यात्रा को रवाना किया।