फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस नहीं सपा नेता चला रहे जिले में थाने

Thu, 14 Jul 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
कोतवाली का घेराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिले के थाने पुलिस नहीं सपा चला रही है। खाली जमीन पर कब्जा करना ही सपा का लक्ष्य है। विकास प्रदेश का नहीं केवल सैफई के एक परिवार का हुआ है। विधानसभा चुनाव 2017 में जनता सपा को आइना दिखाएगी। यह बातें भाजपा नेताओं ने गुरुवार को थाना किशनी, एलाऊ, कुर्रा का घेराव करते हुए कहीं, साथ ही थानाध्यक्षों को ज्ञापन सौंपे।
विज्ञापन


थाना कुर्रा का घेराव करके भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने कहा कि प्रदेश की तरह ही जिले में भी अपराधी खुलेआम अपराध कर रहे हैं। पुलिस सपा नेताओं के आगे नतमस्तक हो चुकी है। खाली जमीनों पर कब्जा करना ही सपा का मिशन है। पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि इस बार जिले की जनता धोखा खाने  को तैयार नहीं है। सपा पर विश्वास करके सभी सीटें जिताईं मगर मिला कुछ नहीं। प्रेमसिंह शाक्य, राहुल चतुर्वेदी, छविराम सिंह चौहान, शेरसिंह भदौरिया, विनोद चौहान, कुंवरपाल सिंह चौहान, करनपाल सिंह आदि मौजूद थे।
थाना एलाऊ का घेराव कर पूर्व जिलाध्यक्ष शिवदत्त भदौरिया ने कहा कि पुलिस का अपराधियों को संरक्षण मिला हुआ है। संदीप कठेरिया ने कहा क्षेत्र के ग्राम जटपुरा में मासूम से दुष्कर्म के आरोपी पुलिस नहीं पकड़ रही है। पुलिस पर सपा नेताओं का दबाव है। आलोक गुप्ता, पूर्व विधायक अशोक चौहान, नरेंद्र सिंह राठौर, कविता राठौर, मंजूषा चौहान, मनोरमा सिंह, सुनील वर्मा लालू, अशोक चौहान, छविराम सिंह,
विज्ञापन

गौतम चौहान, सूरजभान तोमर आदि मौजूद थे। 

किशनी में भाजपा कार्यकर्ता तहसील और पीएचसी में एकत्रित होकर विपिन कठेरिया के नेतृत्व में थाने पहुंचे। थाने का घेराव कर प्रेमसिंह शाक्य ने कहा भाजपा ने उनकी पहचान कर ली है जो सपा के इशारे पर काम कर रहे हैं। पूर्व विधायक अशोक चौहान, नरेंद्र राठौर, प्रदीप चौहान, अनुराग पांडेय, आलोक अग्निहोत्री, रमाकांत मिश्र, मंजूषा चौहान, कमलेश राठौर, सौरभ शुक्ला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें