फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा सरकार में आम आदमी भयभीत: रामवीर उपाध्याय

Fri, 30 Dec 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
सपा सरकार में आम आदमी भयभीत: रामवीर उपाध्याय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश की सपा सरकार में आम आदमी भयभीत है। अपराध चरम पर पहुंचे हैं। अधिकारी अपनी इज्जत बचाए घूम रहे हैं। यह बातें शुक्रवार को रामलीला मैदान में बसपा के भाईचारा सम्मेलन में पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय ने कहीं।
विज्ञापन

सम्मेलन में उन्होंने कहा भाजपा और सपा की मिलीभगत है। मोदी सरकार का नोटबंदी आदेश फ्लाप साबित हुआ है। विधानसभा चुनाव में जनता इसका करारा जवाब देगी। ब्राह्मणों और क्षत्रियों का सम्मान सिर्फ बसपा में सुरक्षित है। मायावती की सरकार में सबसे ज्यादा सम्मान ब्राह्मणों का हुआ है। बसपा की सरकार आने पर कानून का राज कायम किया जाएगा। पूर्व मंत्री श्यामसुंदर शर्मा ने कहा प्रदेश में इस बार बसपा की ही सरकार बनेगी। जोन कोआर्डिनेटर दीपक पेंटर, प्रधान नीतू सिंह, जिला महासचिव नीरज पाल, राजेश्वरी बौद्ध, अरविंद गुप्ता, सुरेंद्र यादव, महाराज सिंह शाक्य, दलवीर सिंह पाल, प्रशांत तिवारी, राधेश्याम जाटव, सोनू जाटव, शायल कुमार, जितेंद्र कुमार, सौरभ कुमार आदि मौजूद थे। इससे पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कमलेश कुमारी ने पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय, जयवीर सिंह, श्याम सुंदर शर्मा का स्वागत किया।
फोटो-

इंदिरा जैसा होगा मोदी का हश्र: रामवीर
पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय ने पत्रकारों से कहा जिस तरह इंदिरा गांधी ने नसबंदी का फैसला जनता पर जबरन थोपा था उसी तरह नोटबंदी के बाद जनता मोदी के फैसले से बेहद परेशान है। इंदिरा जैसा ही पीएम मोदी का भी हश्र होगा। जनता मोदी को यूपी के विधानसभा चुनाव में सबक सिखाना चाह रही है। इस बात को केंद्र की बीजेपी सरकार भी समझ रही है। समाजवादी पार्टी में चल रहे झगड़े पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कोई प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें