फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंटों थाने में बैठाकर रखा घायल बहनों को

Fri, 30 Dec 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
घंटों थाने में बैठाकर रखा घायल बहनों को - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शुक्रवार को गांव पुसैना मेें पारिवारिक विवाद में भाइयों में हुए विवाद में दो युवतियों को ईंट-पत्थर से मारकर घायल कर दिया गया। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव पुसैना निवासी हरिश चंद्र का भाई बाला प्रसाद और गंगा प्रसाद से विवाद चल रहा है। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे हरिश चंद्र जब अपने मकान का निर्माण कार्य रहा था तभी भाइयों ने इसका विरोध किया। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची यूपी-100 तीनों भाइयों को पकड़कर थाने ले आई। कुछ देर बाद थाने से बाला प्रसाद और महेश को छोड़ दिया गया। दोपहर करीब दो बजे थाने में बैठे हरीशचंद्र की पत्नी तारावती और महिलाओं में विवाद होने लगा। इसके बाद उसके दो पुत्र मोहित और सौरभ ने शिखा, भगवती पुत्री गंगा महेश पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। लहूलुहान युवतियां थाने पहुंची पुलिस ने उन्हें मेडिकल के लिए भेजा। दोनों पक्षों की तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मैनपुरी गांव पुसैना में मारपीट में घायल भगवती और शिखा काफी देर तक लहूलुहान कोतवाली में बैठी रहीं। मगर इस दौरान न तो थानाध्यक्ष न ही कोई अन्य ने उनकी हालत को देखना मुनासिब समझा। एक युवती की हालत बिगड़ती देख स्टाफ ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें