मृतक का फाइल फोटो और नहर किनारे बैठे परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी के कुसमरा की लोअर गंगा नहर ढाढस पुल से बृहस्पतिवार देर शाम को नहर में छलांग लगाने वाले नीतेश का शुक्रवार को भी सुराग नहीं लगा। उसके शव की तलाश होती रही। फर्रुखाबाद से आए गोताखोर बैरंग लौट गए। थाना पुलिस अब एसडीआरएफ के जवानों को बुलाने की तैयारी में है।