फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: इस जिले में सांपों का खूनी खेल, सात माह में 205 लोगों को डसा...पांच की मौत; सपेरों ने भी खड़े कर दिए हाथ

Thu, 16 Jul 2026 01:44 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

बरसात शुरू होते ही जिले में सर्पदंश के मामलों में तेजी आई है। जनवरी से 15 जुलाई तक 205 लोग सांप के शिकार हुए हैं, जबकि झाड़-फूंक के कारण अस्पताल पहुंचने में देरी होने से पांच लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
सांप - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 बरसात शुरू होते ही जिले में सर्पदंश के मामले बढ़ने लगे हैं। जिला अस्पताल में जनवरी से अब तक 205 सर्पदंश पीड़ित इलाज के लिए पहुंचे। इनमें से 31 मामले जुलाई के हैं। समय पर एंटी स्नेक वेनम (एएसवी) लगने से 29 मरीजों की जान बच गई। देर से पहुंचे एक मरीज की मौत हुई।
विज्ञापन



 

जिले में जनवरी से लेकर 15 जुलाई तक तक अलग-अलग स्थानों पर 205 लोगों को सर्प ने डसा है। अस्पताल पहुंचने पर समय से एंटी स्नेक वेनम और इलाज मिलने के कारण ये सभी लोग ठीक हुए हैं। जबकि पांच लोग ऐसे हैं जो समय से अस्पताल न पहुंचने के कारण काल के गाल में समा गए हैं। आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2025 में जिले में सर्पदंश के 255 मामले स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचे।

ये भी पढ़ें -  UP: उखड़कर दूर जा गिरा मकान का गेट, मकान की दीवारों में आई दरारें; रहस्यमयी विस्फोट से सहमा परिवार
 

इनमें से 13 लोगों की मौत हुई थी। इस वर्ष अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। उन लोगों की जान बचाई गई है जो समय से अस्पताल पहुंचे हैं। मौत होने वाले लोगों में वे लोग शामिल हैं जिनके परिजन पहले झाड़-फूंक में पड़े रहे और देर से अस्पताल पहुंचे। सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता ने बताया कि जिले में सर्पदंश के उपचार की पर्याप्त व्यवस्था है। प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और जिला अस्पताल में एंटी स्नेक वेनम उपलब्ध है। लोगों से अपील की गई है कि सर्पदंश के मरीज को समय पर अस्पताल पहुंचाएं, ताकि उसकी जान बचाई जा सके।


ये भी पढ़ें -  UP: बुखार की दहशत...मासूम बच्ची सहित दो की मौत, अस्पताल में लगी भीड़; मरीजों में ये लक्षण आ रहे सामने


 

डॉक्टरों का कहना है कि जिन लोगों की जान बचाई गई, वे समय रहते अस्पताल पहुंच गए थे। वहीं, जिन लोगों की मौत हुई, उनके परिजन पहले झाड़-फूंक में उलझे रहे और अस्पताल पहुंचने में देरी हो गई।

ये भी पढ़ें -  अन्नू की दर्दनाक कहानी: सात माह पहले बनी थी दुल्हन, मायके जाने की लगाती रही गुहार; ससुराल में मिली खौफनाक मौत
 

सांप डसने पर क्या करें
मरीज को शांत रखें और तुरंत अस्पताल पहुंचाएं।
जिस अंग पर सांप ने काटा है, उसे स्थिर रखें और हिलाएं नहीं।
काटने का समय याद रखें और चिकित्सक को बताएं।
चिकित्सकीय सलाह पर एंटी स्नेक वेनम लगवाएं।

ये भी पढ़ें -  जलभराव के बीच निकली अर्थी: 10 मिनट की बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, हाईवे पर एक फुट तक भरा पानी, लोगों में गुस्सा
 

ऐसा करने से बचें
झाड़-फूंक या तांत्रिक के पास जाने में समय बर्बाद न करें।
सर्पदंश वाली जगह पर चीरा न लगाएं।
मुंह से जहर निकालने की कोशिश न करें।
प्रभावित स्थान पर कपड़ा या रस्सी न बांधें।
बर्फ, मिट्टी, तेल, मिर्च, हल्दी या कोई घरेलू लेप न लगाएं।

ये भी पढ़ें -  UP: उच्च प्राथमिक स्कूल के अंदर 30 फीट गहरा कुआं, जमीन धंसते ही दिखा ऐसा दृश्य; दहशत में आए शिक्षक और बच्चे


 
विज्ञापन

आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025 में जिले में सर्पदंश के 255 मामले स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचे थे। इनमें 13 लोगों की मौत हुई थी। इस वर्ष अब तक पांच लोगों की जान जा चुकी है।

जिला अस्पताल में इस साल के दर्ज आंकड़े

महीना मरीज मौत
जनवरी 11 1
फरवरी 13 1
मार्च 24 0
अप्रैल 40 1
मई 29 0
जून 57 1
15 जुलाई तक 31 1
कुल 205 5


ये भी पढ़ें - 

1- UP: महिला समेत तीन को नोचा, सामान छीन ले गए...बारिश में बंदर हुए आक्रामक, कलेक्ट्रेट में जमकर मचाया उत्पात


2- Mainpuri: नहर में डूब गया था तौफीक, तीन किमी दूर बंबे में मिली लाश; 26 घंटे से तलाश में जुटी थी पुलिस

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें