फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बुखार की दहशत...मासूम बच्ची सहित दो की मौत, अस्पताल में लगी भीड़; मरीजों में ये लक्षण आ रहे सामने

Thu, 16 Jul 2026 01:19 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मौसम बदलने के साथ बुखार के मामलों में तेजी आई है। 10 माह की कुपोषित बच्ची और एक वृद्धा की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है, जबकि जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
बुखार वार्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में बुखार ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। बुखार से पीड़ित 10 माह की कुपोषित बच्ची और एक वृद्धा ने दम तोड़ दिया है। इसके साथ ही पिछले 24 घंटे में जिला अस्पताल में विभिन्न बीमारियों से पीड़ित 21 मरीजों को भर्ती कराया गया है। दो मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: उखड़कर दूर जा गिरा मकान का गेट, मकान की दीवारों में आई दरारें; रहस्यमयी विस्फोट से सहमा परिवार


 

पिछले कुछ दिनों से जिले में उमसभरी गर्मी के साथ तेज धूप देखने को मिल रही है। मौसम में हुए परिवर्तन के कारण बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। जिला अस्पताल की ओपीडी में सुबह से ही मरीजों की भीड़ नजर आई। यहां 741 मरीजों ने प्राथमिक उपचार लिया। एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव तारापुर निवासी गुलशन की 10 माह की पुत्री काव्या को कुछ दिन पहले बुखार और कुपोषण की स्थिति के कारण जिला अस्पताल के पोषण पुनर्वास केंद्र पर भर्ती कराया गया था।

ये भी पढ़ें -  अन्नू की दर्दनाक कहानी: सात माह पहले बनी थी दुल्हन, मायके जाने की लगाती रही गुहार; ससुराल में मिली खौफनाक मौत


 

बुधवार की दोपहर अचानक काव्या की हालत बिगड़ी तो उसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी लाया गया। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। थाना बिछवां क्षेत्र के गांव सूरजपुर निवासी हरप्यारी (75) पत्नी दम्मीलाल को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन एक निजी डॉक्टर से उपचार करा रहे थे। मंगलवार की रात हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें -  जलभराव के बीच निकली अर्थी: 10 मिनट की बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, हाईवे पर एक फुट तक भरा पानी, लोगों में गुस्सा




 
विज्ञापन

सीएमएस डाॅ. राज सिंह ने बताया कि बच्ची बुखार के साथ खून की कमी से जूझ रही थी। उसे हर संभव उपचार दिया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। वहीं वृद्धा को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था।

ये भी पढ़ें -   UP: उच्च प्राथमिक स्कूल के अंदर 30 फीट गहरा कुआं, जमीन धंसते ही दिखा ऐसा दृश्य; दहशत में आए शिक्षक और बच्चे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें