नगर के स्टेशन रोड, कचहरी रोड, क्रिश्चियन तिराहे स्थित नाले गंदगी से अटे पड़े हैं। सालों से इस नाले की सफाई नहीं हुई है। इससे गंदगी और मच्छरों के ढेर लगे पड़े हैं। साथ ही पानी की उचित जलनिकासी न होने से घरों का गंदा पानी सड़कों पर भर जाता है।
स्थानीय दुकानदार चंद्रशेखर का कहना है कि जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। इसके चलते सड़कों पर ही पानी भरा रहता है। वहीं नाले की सफाई न होने से मोहल्ले के नाले में कूड़ा कचरा भरा रहता है। इसके चलते मच्छरों की भरमार है। स्टेशन रोड निवासी अनिल कुमार का कहना है कि कई बार पालिका से नाला सफाई की मांग कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे गंदगी का अंबार लगा रहता है। साथ ही ज्यादा पानी भरने से जलभराव जैसी स्थिति पैदा होती है। वहीं इससे बुखार, टाइफाइड, चिकिनपॉक्स बढ़ने का डर लगा रहता है। शीघ्र पालिका को नालों की सफाई करानी चाहिए। वहीं चेयरमैन साधना गुप्ता का कहना है कि नालों की सफाई का कार्य चल रहा है। आश्रम रोड स्थित नाले की सफाई चल रही है।