मोहल्ला आवास विकास सेक्टर तीन में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा निकालकर किया गया। कलश यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर चल रही थीं। वहीं जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
आवास विकास सेक्टर तीन में श्री राधामाधव विश्व सेवा समिति तत्वावधान में सात दिवसीय कथा का आयोजन किया जा रहा है। पहले दिन कलश यात्रा निकाली गई। परीक्षित अनिरुद्ध कुमार अपनी पत्नी के साथ सिर पर श्रीमद्भागवत महापुराण विराजमान किए थे। कलश यात्रा में सबसे आगे डीजे धार्मिक धुनें बिखरते चल रहा था, जिस पर युवा व महिलाएं नाच रही थीं। कलश यात्रा भांवत चौराहे होती हुई वापस अपने स्थल पर पहुंची। जहां वेदमंत्रों के साथ कलशों को जल से परिपूर्ण कराया। कलश यात्रा में विमल मिश्रा, यज्ञपति पवन पांडेय, शिवम, सूरज आदि मौजूद थे।