फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: पानी के धोखे में युवक ने पी लिया तेजाब... अचेत होकर गिर, कुछ समय बाद तोड़ दिया दम; मची चीख पुकार

Thu, 29 Aug 2024 04:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में पानी के धोखे में युवक ने तेजाब पी लिया। इसके बाद अचेत होकर गिर गया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद घर में चीख पुकार मच गई। 
विज्ञापन
अंकित की फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक दुकानदार ने बुधवार को पानी के बदले बोतल में रखा तेजाब पी लिया। तेजाब गले के नीचे उतरते ही तेज जलन बर्दाश्त के बाहर हो गई। युवक अचेत होकर गिर गया। जानकारी होने के बाद आनन-फानन परिजन उसे उपचार के लिए आगरा ले गए। वहां देर रात दम तोड़ दिया। हादसे में युवक की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन


घटना बेवर थाना क्षेत्र के गांव किशनपुर गढ़िया की है। गांव निवासी अंकित (28) फर्रुखाबाद रोड पर सब्जी मंडी में सब्जी की दुकान किए हुए था। बुधवार को दुकान पर पहुंचने के बाद नाश्त करने के लिए वह बेड़ई लेकर आया था। बेड़ई खाने के बाद मिर्च लगने पर उसने जल्दबाजी में पास रखी पानी की बोतल की जगह तेजाब की बोतल खोल कर पी गया। तेजाब गले के नीचे उतरते ही पेट में तेज जलन होने लगी। 

अंकित ने बोतल देखी तो होश उड़ गए। तेजाब पी लेने का पता लगते ही वह अचेत हो गया। जानकारी मिलने के बाद परिजन दुकान पर पहुंचे और उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां ले गए। वहां हालत में सुधार न होने पर परिजन आगरा एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे थे। देर रात अंकित ने दम तोड़ दिया। हादसे में युवक की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
 
विज्ञापन

बैटरी में डालने के लिए लाया था तेजाब

अंकित बैटरी में डालने के लिए तेजाब की बोतल खरीद कर लापया था। उसी रंग की दूसरी बोतल में पीने का पानी रखा हुआ था। नाश्त करने के बाद अंकित का हाथ तेजाब की बोतल पर चला गया और बिना देखे ही उसने ढक्कन खोल कर पानी पी लिया। अंकित सब्जी बिक्री कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी मौत के साथ ही परिजन के सामने भरण पोषण की समस्या खड़ी हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें