बिना कागज चल रहा शिव ज्योति क्लीनिक किया सील
- फोटो : अमर उजाला
तहसील दिवस पर नगर के एक व्यक्ति की शिकायत पर सीएमओ ने शिव ज्योति क्लीनिक पर छापामार कार्रवाई की। क्लीनिक संचालिका कागजात नहीं दिखा पाई। इस पर क्लीनिक को सील करा दिया।
मंगलवार को नगर के सदर बाजार निवासी आर्यांश गुप्ता ने शिकायती पत्र देकर शिकायत की थी कि बिना रजिस्ट्रेशन के नगर के हरचंद्रपुर रोड पर शिव ज्योति क्लीनिक चल रहा है। इनके पास कोई डिग्री भी नहीं है। शिकायत पर डीएम यशवंत राव ने प्रभारी सीएमओ डा. रामकिशन को भेजकर जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सीएमओ ने क्लीनिक पर एमओआईसी डा. शंभू सिंह के साथ छापा मारा। क्लीनिक पर एक गर्भवती महिला डिलेवरी के लिए भर्ती मिली। जिसके ड्रिप चल रही थी। सीएमओ ने एमओआईसी से कहकर पीएचसी पर 108 एंबुलेंस से महिला को समझाकर भिजवाया। इसके बाद क्लीनिक संचालिका ज्योति से जानकारी मांगी कि वह क्या है। ज्योति ने बताया कि वह स्टाफ नर्स है। नर्स के कागजात मांगने पर वह नही दिखा सकी। इसके बाद सीएमओ ने एसीएमओ डा. राजीव राय को टीम सहित बुलाकर क्लीनिक को सील करवा दिया। इस दौरान एसीएमओ के साथ टीम में सत्यनारायण सिंह, आलोक तिवारी, अवधेश यादव मौजूद रहे।
अवैध क्लीनिक किया सील
तहसील दिवस में शिकायत के बाद अवैध रूप से संचालित क्लीनिक सील किया गया। सदर बाजार निवासी आर्यन गुप्ता ने हरचंदपुर रोड पर संचालित शिव ज्येाति क्लीनिक की शिकायत की। डीएम यशवंत राव ने सीएमओ को टीम के साथ भेजा। क्लीनिक में अनिवार्य सुविधाएं नहीं मिलीं। सीजेरियन की सुविधा भी नहीं थी। प्रीती निवासी सोनासी भर्ती मिली। उसका पहला बच्चा आपरेशन से हुआ था। दूसरे प्रसव के लिए भर्ती किया गया था। सीएमओ के अनुसार जिस महिला का पहला प्रसव आपरेशन से हुआ उसके दूसरा प्रसव सामान्य होने की सभ्भावना बहुत कम थी। फिर भी क्लीनिक संचालिका ने उसे भर्ती कर रखा था। टीम ने महिला को सीएचसी किशनी में भर्ती कराया। क्लीनिक को सील कर दिया। टीम में डा. राजीव राय, आलोक तिवारी शामिल थे।