फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी फार्म भरने को उमड़ी भीड़

Mon, 15 May 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
विज्ञापन
फर्जी फार्म भरने को उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री बेटी बचाओ योजना के नाम पर नगर में आजकल फर्जी फार्मों की खुलेआम बिक्री हो रही है। फर्जी फार्म भरने के लिए भीड़ उमड़ रही है। सीओ कार्यालय के नजदीक हो रही बिक्री से अधिकारी पूरी तरह अनजान हैं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री बेटी बचाओ योजना के नाम पर नगर में आजकल सीओ कार्यालय के निकट बुक डिपो तथा फोटो स्टेट की दुकानों पर 20 से 50 रुपये तक में फर्जी फार्म बेचे जा रहे हैं। फार्म भरने के बाद प्रमाणपत्रों की फोटो कापी, दो फोटो, सभासद अथवा ग्राम प्रधान के सत्यापन के बाद फार्म की रजिस्ट्री करने तक में आवेदक का 100 से 150 रुपये तक का खर्चा आ रहा है। दुकानों से एक फोटो स्टेट फार्म के साथ ही एक लिफाफा भी लोगों को दिया जा रहा है। फार्म भरकर रजिस्ट्री करने के लिए सिटी पोस्ट आफिस में बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी। लोगों के बीच पहले रजिस्ट्री करने के लिए जमकर धक्का-मुक्की हुई। सिटी पोस्ट आफिस में भीड़ अधिक होने पर लोग हैड पोस्ट आफिस तक पहुंच गए। शाम तक लोगों की रजिस्ट्री काउंटरों पर लाइनें लगी रहीं।

योजना का लाभ लेन की बात
अभिदाता पंजीकरण योजना फार्म के माध्यम से बेचे जा रहे फार्म में आवेदक को योजना के तहत दो लाख रुपये केंद्र सरकार द्वारा दिए जाने की बात दुकानदारों द्वारा बताई जा रही है।
विज्ञापन


रजिस्ट्री का पता भी भ्रामक
फार्म पर रजिस्ट्री भेजने के लिए जो पता दिया गया है वह भी भ्रामक है। पते के स्थान पर भारत सरकार, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय शांति भवन नई दिल्ली 110001 लिखा गया है। जानकारों की मानें तो आम तौर पर विभाग के बाद ही भारत सरकार लिखा जाता है।

प्रधानमंत्री बेटी बचाओ योजना के तहत बेचे जा रहे फार्मों की शिकायत मिली है। जांच कराने के बाद  फर्जी फार्म साबित होने पर फार्म बेच रहे दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

                                   अमित सिंह, एसडीएम सदर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें