एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि साइबर सेल की टीम और थाना पुलिस ने सोमवार को संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गैंग के सरगना सहित को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों में सरगना महेंद्र पाल निवासी जिरोनिया थाना पीलीभीत, पवन, अनिल निवासी मलिकापुर थाना बिलसंडा पीलीभीत, रनवीर निवासी अमखेड़ा थाना गजरौला पीलीभीत, मुकेश निवासी इग्धरा थाना बरखेड़ा पीलीभीत, विकास निवासी राजीव कालोनी और वीरेंद्र निवासी गांव दिहुनी बहादुरगंज थाना गजरौला पीलीभीत शामिल हैं।
Mainpuri News: पुलिस गिरफ्त में बैंक से चेक चोरी करने के आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह बैंकों से चेक चोरी करके खाते से रुपये निकालते थे। बेवर निवासी सर्वाधार का चेक उनके गैंग ने ही चोरी किया था। केनरा बैंक आगरा कैंट में चेक पर पीछे की तरफ खाते में भुगतान के लिए खाता संख्या लिखी थी। जिसे रबर और कलर पेंसिल से मिटा कर आधार नंबर में बदल दिया और चेक का नगद भुगतान कराया था। वह लोग करीब 10 साल से इसी तरह से बैंक में जाकर चेक चोरी कर वारदात को अंजाम देते आ रहे हैं।
कई राज्य में वारदात को दिया अंजाम
एएसपी ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि राजस्थान, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब आदि राज्यों में भी गैंग ने वारदात अंजाम दी है। वहां इनकी गिरफ्तारी हुई और जेल भी जा चुके हैं। बेवर में पकडे़ जाने से पहले वह लोग हरियाणा के हिसार में सुमन नाम के व्यक्ति के साथ वारदात अंजाम दे चुके थे। उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
कब्जे से ये हुई बरामदगी
पकड़े गए गैंग के सदस्यों के पास पुलिस को एक इनोवा कार मिली। इसके अलावा 10 फर्जी आधार कार्ड, 23 विभिन्न बैंकों के फर्जी चेक, सात मोबाइल, चार डेबिट कार्ड, चेक में फर्जी संशोधन में प्रयुक्त सामग्री बरामद हुई। इसके अलावा करीब दो लाख रुपये भी मिले।