फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुग्गी-झोंपड़ी के बच्चे भी जाएंगे स्कूल

Tue, 10 May 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
स्कूल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डीएम ने मंगलवार को गिहार कॉलोनी की झुग्गियों में रहने वाले 40 बच्चों को नगला मूले में स्थित प्राथमिक विद्यालय में प्रवेश दिलाया। साथ ही उन्हें पढ़ाने की जिम्मेदारी शिक्षकों को दी। इसके अलावा बच्चों के अभिभावकों से भी शिक्षा पर ध्यान देने को कहा। 
विज्ञापन


डीएम लोकेश एम शहर के निरीक्षण के लिए निकले तो उन्हें गिहार कालोनी में बड़ी संख्या में बच्चे सड़कों पर खेलते मिले। इस पर उन्होंने गाड़ी रुकवाई। साथ ही पास स्थित प्राथमिक विद्यालय नगला मूले के शिक्षकों को बुलाया। इसके बाद सभी बच्चों को लेकर वह स्कूल पहुंचे। प्रभारी जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को बुलाकर पंजीकरण कराया। साथ ही उन्हें ड्रेस, किताबें उपलब्ध कराने के आदेश दिए। \

प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक को प्रतिदिन विद्यालय आते समय गिहार कॉलोनी के पंजीकरण कराए बच्चों को विद्यालय लाने को कहा। एबीएसए को निर्देश दिए एक माह तक नियमित निरीक्षण करें।  
विज्ञापन

डीएम ने छह वर्ष से कम आयु के बच्चों का पंजीकरण आंगनबाड़ी केंद्र में कराने के निर्देश दिए। गिहार कॉलोनी के छह वर्ष से ऊपर के बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजने की जिम्मेदारी गिहार कालोनी निवासिनी मीना कुमारी, छह वर्ष से कम आयु के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र पर भेजने की जिम्मेदारी सीमा को सौंपी। डीएम ने बच्चों से बात की, इस दौरान उन्हें बताया कि गिहार कालोनी निवासी रिंकू गिहार के पुत्र आदित्य ने एसबीआरएल में कक्षा चार तक की शिक्षा ग्रहण की है। आदित्य ने बताया कि धनाभाव के कारण आगे की शिक्षा ग्रहण नहीं कर सका। शिवकुमार ने भी कक्षा पांच तक की शिक्षा निजी स्कूल से ग्रहण की है। वह भी घरेलू परिस्थितियों के कारण आगे की शिक्षा ग्रहण करने में असमर्थ रहा। इस पर उन्होंने दोनों बच्चों का निजी स्कूल में दाखिला कराने के निर्देश प्रभारी बेसिक शिक्षाधिकारी को दिए। साथ ही कालोनी के आसपास सफाई के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें