फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौतेली मां की पिटाई से सहमी बच्ची घर से भागी

Fri, 08 Apr 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
पिटाई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सौतेली मां की पिटाई से दहशत में आई बच्ची गुरुवार शाम घर से भाग आई। कुरावली से बस में बैठकर मैनपुरी के लिए चल दी। रास्ते में कंडक्टर को शक हुआ तो उसने मैनपुरी आकर बच्ची पुलिस को सौंप दी। तीन घंटे की कवायद के बाद पुलिस ने बच्ची के परिवारीजनोें का पता लगाया। इसके बाद उन्हें महिला थाना बुलाकर बच्ची को उनके हवाले कर दिया। 
विज्ञापन


कुरावली के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी नूर मोहम्मद की बेटी शिफा (12) गुरुवार शाम छह बजे घर से निकल आई। काफी देर कसबा में रहने के बाद वहां से एक रोडवेज बस में बैठकर मैनपुरी के लिए चल पड़ी। कंडक्टर ने टिकट मांगा तो बच्ची के पास पैसे न होने पर उसे कुछ शक हुआ। इसके बाद उसने बच्ची से पूछताछ की लेकिन उसने सही जवाब नहीं दिए। इसके बाद रात नौ बजे कंडक्टर ने बच्ची मैनपुरी आकर पुलिस को सौंप दी। साथ ही बताया कि बच्ची कुरावली से बस में चढ़ी थी। पुलिस ने उसे महिला थाना भेज दिया। काफी देर बाद भी बच्ची ने जब कुछ सही जानकारी नहीं दी तो। महिला थाना से जिले के सभी थानों को वायरलेस कराया गया। वहीं बच्ची के पिता भी कुरावली थाने पहुंच चुके थे। 

कुरावली पुलिस नूर मोहम्मद को लेकर महिला थाने आई। वहीं बाप और बेटी ने एक दूसरे को पहचान लिया। इसके बाद बच्ची उसे सौंप दी गई। नूर मोहम्मद ने पुलिस को बताया कि उसकी पहली पत्नी मर चुकी है। उसी से शिफा पैदा हुई थी। उसने दूसरी शादी कर ली। उसकी दूसरी पत्नी शिफा को आए दिन पीटती है। गुरुवार शाम को भी उसने शिक्षा की पिटाई की थी। इसके बाद उसने यह कदम उठाया। इस पर एसओ महिला थाना नीता सिंह ने नूर मोहम्मद को बच्ची के साथ मारपीट न करने की चेतावनी देकर उसे जाने दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें