फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो की मौत, जाम

Fri, 12 May 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
पीएम पर विलाप करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अलग-अलग सड़क हादसों में शुक्रवार को दो बाइक सवारों की मौत हो गई। भोगांव रोड पर हुए सड़क हादसे गुस्साए ग्रामीणों ने करीब एक घंटा तक जाम लगाए रखा। हादसों में घायल एक युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतकों के शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के पंजाबी कालोनी निवासी अवधेश यादव एलआईसी में अभिकर्ता था। शुक्रवार को वह बाइक से भोगांव की ओर जा रहे था। तभी गांव ललूपुर के समीप वैन ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में अवधेश की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिवारीजन भी पहुंचे गए। घटना से आक्रोशित परिवारीजनों व ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगाते हुए हंगामा किया। काफी देर तक हंगामा करते रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम को खुलवाने का प्रयास किया। करीब एक घंटा बाद सीओ सिटी राजेश चौधरी के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम को खोला।
वहीं दूसरा हादसा थाना दन्नाहार क्षेत्र में हुआ। कोतवाली क्षेत्र के मौसम बाग कालोनी निवासी युवक पिंटू गुरुवार को बाइक से इटावा में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। शुक्रवार सुबह वह साथी ब्रजेश के साथ बाइक से वापस घर लौट रहा था। सुबह करीब 10 थाना दन्नाहार में कीरतपुर चौकी के समीप अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पिंटू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया। दोपहर को अंतिम संस्कार के लिए परिवारीजनों को सौंप दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें