फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल कल्याण समिति ने मां-बेटी से की पूछताछ

Fri, 12 May 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
विज्ञापन
बाल कल्याण समिति ने मां-बेटी से की पूछताछ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना किशनी के गांव रूपपुर में दो दिन पूर्व हुए बाल विवाह के मामले में किशोरी को शुक्रवार को पुलिस ने बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। समिति के सदस्यों ने किशोरी तथा उसकी मां से पूछताछ की।
विज्ञापन

रूपपुर निवासी एक व्यक्ति ने 15 वर्षीय पुत्री की शादी कोडर थाना जसराना जिला फिरोजाबाद के साथ 10 मई को हुई थी। 11 मई को विदा होने से पूर्व ही गांव पहुंची पुलिस ने शादी रुकवा दी। शुक्रवार को पुलिस ने किशोरी को बाल कल्याण समिति कार्यालय में पेश किया। समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार, सदस्य आराधना गुप्ता, राम प्रताप सिंह चौहान ने किशोरी तथा उसके साथ आई मां से पूछताछ की। दोनों ने बाल विवाह की जानकारी न होने की बात कही। किशोरी ने मां के पास ही रहने तथा बालिग होेने पर ही ससुराल जाने की इच्छा जताई। किशोरी की मां ने बताया कि उसको किसी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिला है। उसके पास रहने के लिए मकान तक नहीं है। वह झाेंपड़ी में ही रहती है। उसने किशोरी के बालिग होने पर ही विदा करने की बात लिखकर समिति को सौंपी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें