मैनपुरी के किशनी में सुबह-सुबह घर के बाहर पूर्व प्रधान की मौत हो गई। गोली की आवाज सुनाई दी। लोग मौके की ओर दौड़े तो देखा कि राइफल थी और पूर्व प्रधान की आधी खोपड़ी गायब थी। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।
मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के कटरा समान में नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज के सामने रह रहे पूर्व प्रधान की घर के सामने गली में सुबह गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूर्व प्रधान के हाथ से राइफल भी बरामद की है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांचकर नमूने लिए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
शुक्रवार को कटरा समान में नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज के सामने गली में शिवनारायण शर्मा 55 पुत्र रामेश्वर दयाल शर्मा का शव घर के सामने मिला। गोली लगने से उनकी आधी खोपड़ी उड़ गई। स्थानीय लोगों की मानें तो सुबह पांच बजे गोली चलने की आवाज आई। जब बाहर लोग निकले तो देखा कि शिवनारायण शर्मा का आधा सिर गायब था। मृतक के हाथ में राइफल थी।
सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी महाराज सिंह भाटी ने राइफल बरामद की है। फोरेंसिक टीम ने आकर नमूने लिए। पुलिस अभी कुछ भी कहने से मना कर रही है। पुलिस हत्या या आत्महत्या को सुलझाने में लगी है। जानकारी पर विधायक ब्रजेश कठेरिया ने मौके पर पहुंचकर थाना प्रभारी व परिजनों से मामले की जानकारी ली।