करहल। थाना क्षेत्र में किशनी चौराहा के पास आरोपियों ने रंजिश के चलते घर में घुस कर युवक पर जानलेवा हमला किया। उसे लाठी डंडों से पीटकर अधमरा कर दिया। आसपास के लोगों ने आकर उसकी जान बचाई। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराने के बाद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
किशनी चौराहे के पास निवास कर रहे सतीश कुमार बुधवार शाम को दरवाजे पर खडे़ थे। तभी गौरव यादव, आशीष यादव निवासी गांव रावरी, गौरव उर्फ कृष्णा यादव, गौरव यादव निवासी ओम नगर साथियों के साथ गाली गलौज करने लगे। सतीश के अंदर जाने पर आरोपियों ने भी घर में घुसकर लाठी-डंडे से उसकी पिटाई कर दी। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग बचाने आए तब आरोपी जान की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।