फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकालकर शिक्षा के प्रति किया जागरूक

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
एनएसएस शिविर का तीसरा दिन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मैनपुरी। गांव औड़ेन्य पड़रिया में चल रहे श्री एकरसानंद आदर्श संस्कृत महाविद्यालय के एनएसएस शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवकों ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में साफ-सफाई की। साथ ही पौधों की छटाई कर सिंचाई की। उसके बाद गांव में प्रभात फेरी निकालकर शिक्षा के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में चित्रगुप्त कालेज के प्रोफेसर डाक्टर एपी श्रीवास्तव ने मनुष्य के जीवन में शिक्षा का महत्व विषय पर कहा कि मनुष्य जन्म से लेकर मृत्यु तक शिक्षा ग्रहण करता है। क्योंकि ज्ञान कभी पूर्ण नहीं होता है। साथ ही कहा कि हमें जो भी मिला है वह दूसरों को भी दें। कार्यक्रम अधिकारी डाक्टर विजय कुमार शुक्ल ने कहा कि हम शिक्षित लोगों का नैतिक कर्तव्य है कि समाज के हर वर्ग को शिक्षा से जोड़ें। क्योंकि शिक्षा के बिना समाज मेें फैली कुरीतियों को दूर नहीं किया जा सकता है। जब व्यक्ति शिक्षित होता है तो उसके अंदर विवेक का उदय होता है।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में साफ-सफाई की। साथ ही लगे पेड़ पौधों की छटाई कर सिंचाई की। इसके बाद गांव में प्रभात फेरी निकालकर ग्रामीणों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। विद्यार्थियों ने अनपढ़ कक्का, घर-घर खाएं धक्का, पढ़ी लिखी लड़की, रोशनी घर की आदि नारे रैली में लगाएं। इस मौके पर अंबेश मणि, रामसेवक, सर्वेश कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें